Mental Ability and Reasoning · मुस्कान लाइब्रेरी

पाठ 1 — घेरों में सोचो

कागज़-कलम साथ रखो — हर सवाल में घेरे बनाकर देखो।

भाग 1 — चित्र से पक्की बात

चित्र देखो और बताओ कि कौन-सा वाक्य सही है।
प्रश्न 1
चित्र देखो।
फलआम
इनमें से कौन-सी बात सही है?
✗ ग़लत
  • बड़े घेरे में आम के बाहर भी जगह है।
  • वह जगह केले, अमरूद के लिए है।
✗ ग़लत
  • आम का घेरा तो फल के घेरे के अंदर है।
✓ सही!
  • छोटा घेरा पूरा बड़े घेरे के अंदर = हर।
  • तो हर आम फल है।
✗ ग़लत
  • चित्र साफ़ बता रहा है — (C)।
समझो
घेरा कैसे पढ़ें?
  • एक घेरा = एक समूह।
  • जो घेरे के अंदर है, वह उस समूह में है।
  • जो घेरे के बाहर है, वह उस समूह में नहीं है।
चित्र पढ़ने के तीन सवाल
  • कौन-सा घेरा किसके अंदर है?
  • कौन-से घेरे कटते हैं?
  • बड़े घेरे में बाहर कौन बचा है?
तीन चित्र, तीन वाक्य
एक घेरा दूसरे के अंदर
घेरे कटते हुए
घेरे बिल्कुल अलग
  • अंदर → “हर … है” (हर आम फल है)
  • कटते हुए → “कुछ … हैं” (कुछ लड़कियाँ साइकिल चलाती हैं)
  • अलग → “कोई … नहीं” (कोई मेज़ चटाई नहीं)
इस चित्र में
  • आम का घेरा फल के अंदर → हर आम फल है।
  • फल के घेरे में आम के बाहर जगह बची है → हर फल आम नहीं।
प्रश्न 2
चित्र देखो।
शिक्षकसीतामढ़ी के लोग
इनमें से कौन-सी बात सही है?
✗ ग़लत
  • शिक्षक के घेरे का कुछ हिस्सा बाहर है।
  • वे शिक्षक, जो सीतामढ़ी के नहीं हैं।
✓ सही!
  • घेरे कटते हैं → कुछ।
  • साझा हिस्से में वे शिक्षक हैं, जो सीतामढ़ी के हैं।
✗ ग़लत
  • घेरे कटते हैं — साझा हिस्सा मौजूद है।
  • तो कुछ शिक्षक सीतामढ़ी के हैं।
✗ ग़लत
  • सीतामढ़ी वाले घेरे का भी कुछ हिस्सा बाहर है।
  • वहाँ के ज़्यादातर लोग शिक्षक नहीं हैं।
समझो
  • साझा हिस्सा = जो शिक्षक भी हैं, और सीतामढ़ी के भी।
  • “कुछ” दोनों तरफ़ चलता है:
  • कुछ शिक्षक सीतामढ़ी के हैं।
  • सीतामढ़ी के कुछ लोग शिक्षक हैं।
  • पर “हर” किसी भी तरफ़ नहीं — दोनों घेरों का कुछ हिस्सा बाहर है।
  • फ़र्क़ याद रखो: “हर” एक ही तरफ़ चलता है, “कुछ” दोनों तरफ़।
प्रश्न 3
चित्र देखो।
बर्तनफ़र्नीचर
इनमें से कौन-सी बात सही है?
✗ ग़लत
  • “कुछ” के लिए घेरों का साझा हिस्सा चाहिए।
  • यहाँ घेरे छूते भी नहीं।
✗ ग़लत
  • “हर” के लिए बर्तन का घेरा, फ़र्नीचर के अंदर होना चाहिए।
  • यहाँ ऐसा नहीं है।
✗ ग़लत
  • “हर” के लिए फ़र्नीचर का घेरा, बर्तन के अंदर होना चाहिए।
  • यहाँ ऐसा नहीं है।
✓ सही!
  • घेरे बिल्कुल अलग → कोई … नहीं।
  • कोई चीज़ बर्तन और फ़र्नीचर, दोनों नहीं है।
प्रश्न 4
चित्र देखो।
भारतबिहारसीतामढ़ी
घेरों में उन जगहों के लोग हैं।
इनमें से कौन-सी बात सही नहीं है?
✗ ग़लत
  • यह बात तो सही है — सीतामढ़ी का घेरा, भारत के घेरे के अंदर है।
  • सवाल ध्यान से पढ़ो: “सही नहीं” पूछा है।
✗ ग़लत
  • यह बात तो सही है — बिहार का घेरा, भारत के अंदर है।
  • सवाल ध्यान से पढ़ो: “सही नहीं” पूछा है।
✓ सही!
  • यह उल्टा है — इसलिए ग़लत।
  • बिहार के घेरे में सीतामढ़ी के बाहर भी जगह है — पटना, गया के लोगों के लिए।
✗ ग़लत
  • यह बात तो सही है — बिहार का घेरा, भारत के अंदर है।
  • सवाल ध्यान से पढ़ो: “सही नहीं” पूछा है।
प्रश्न 5
चित्र देखो।
पंख वाले जीवपक्षीमोती
इनमें से कौन-सी बात पक्की है?
✓ सही!
  • मोती का बिंदु पंख वाले घेरे में है — पर पक्षी वाले घेरे के बाहर।
  • तो मोती के पंख हैं, पर वह पक्षी नहीं। (शायद चमगादड़ या तितली!)
✗ ग़लत
  • बिंदु पक्षी वाले घेरे के बाहर है।
✗ ग़लत
  • बिंदु पंख वाले घेरे के अंदर है — तो मोती के पंख हैं।
✗ ग़लत
  • चित्र में मोती की जगह साफ़ दिखाई गई है।
  • पंख वाले घेरे में, पर पक्षी वाले घेरे के बाहर — तो बात पक्की है।

भाग 2 — शब्दों से चित्र

बताओ, इन समूहों के घेरे कैसे बनेंगे।
प्रश्न 1
गाय और जानवर — इनके घेरे कैसे बनेंगे?
गायजानवर
✗ ग़लत
  • यह उल्टा है।
  • इसका मतलब होता: हर जानवर गाय है।
  • पर बकरी, भैंस भी जानवर हैं — वे गाय नहीं।
✓ सही!
  • हर गाय जानवर है।
  • इसलिए गाय का पूरा घेरा जानवर के घेरे के अंदर।
  • बड़े घेरे में बची जगह — बकरी, भैंस, कुत्ते के लिए।
✗ ग़लत
  • कटते घेरों का मतलब: कुछ गायें जानवर के घेरे से बाहर।
  • यानी ऐसी गाय जो जानवर नहीं — ऐसा हो ही नहीं सकता।
✗ ग़लत
  • अलग घेरों का मतलब: कोई गाय जानवर नहीं।
  • पर हर गाय जानवर है।
समझो
इस सवाल में
  • हर गाय जानवर है → हर गाय, जानवर वाले घेरे के अंदर।
  • बकरी, भैंस, कुत्ता भी जानवर हैं — पर गाय नहीं।
  • वे बड़े घेरे में हैं, पर छोटे घेरे के बाहर।
  • इसलिए: गाय का छोटा घेरा, जानवर के बड़े घेरे के अंदर।
जानवरगायबकरीभैंसकुत्ता
याद रखो
  • दो घेरे सिर्फ़ तीन तरह से बनते हैं — अंदर, कटते हुए, या अलग।
  • हर सवाल में पूछो: इन तीन में से कौन-सा?
प्रश्न 2
लड़कियाँ और साइकिल चलाने वाले — इनके घेरे कैसे बनेंगे?
लड़कियाँसाइकिल चलाने वाले
✗ ग़लत
  • इसका मतलब: हर लड़की साइकिल चलाती है।
  • पर कई लड़कियाँ साइकिल नहीं चलातीं।
✗ ग़लत
  • इसका मतलब: कोई लड़की साइकिल नहीं चलाती।
  • पर कई लड़कियाँ चलाती हैं।
✗ ग़लत
  • इसका मतलब: साइकिल चलाने वाला हर व्यक्ति लड़की है।
  • पर लड़के भी साइकिल चलाते हैं।
✓ सही!
  • कुछ लड़कियाँ साइकिल चलाती हैं, कुछ नहीं।
  • और साइकिल चलाने वालों में लड़के भी हैं।
  • इसलिए घेरे कटते हैं।
समझो
तीन तरह के लोग हैं
  • साइकिल चलाने वाली लड़कियाँ
  • साइकिल न चलाने वाली लड़कियाँ
  • साइकिल चलाने वाले लड़के
  • तीनों के लिए जगह सिर्फ़ कटते घेरों में है।
  • बीच का साझा हिस्सा = जो दोनों समूहों में हैं।
लड़कियाँसाइकिल चलाने वालेसिर्फ़ लड़कीदोनोंसिर्फ़ साइकिल
प्रश्न 3
मेज़ और चटाई — इनके घेरे कैसे बनेंगे?
मेज़चटाई
✓ सही!
  • कोई चीज़ मेज़ और चटाई — दोनों नहीं होती।
  • इसलिए घेरे बिल्कुल अलग।
✗ ग़लत
  • इसका मतलब: कुछ चीज़ें मेज़ भी हैं और चटाई भी।
  • ऐसी कोई चीज़ नहीं।
✗ ग़लत
  • इसका मतलब: हर मेज़ एक चटाई है।
  • यह सही नहीं।
✗ ग़लत
  • इसका मतलब: हर चटाई एक मेज़ है।
  • पर चटाई के न पैर हैं, न ऊँचाई।
प्रश्न 4
फ़र्नीचर और मेज़ — इनके घेरे कैसे बनेंगे?
फ़र्नीचरमेज़
✗ ग़लत
  • यह चित्र कहता है: हर फ़र्नीचर मेज़ है।
  • पर कुर्सी, अलमारी भी फ़र्नीचर हैं।
  • फ़र्नीचर पहले लिखा है — पर इससे वह छोटा नहीं हो जाता।
✗ ग़लत
  • इसका मतलब: कोई मेज़ फ़र्नीचर नहीं।
  • पर मेज़ तो फ़र्नीचर ही है।
✓ सही!
  • हर मेज़ फ़र्नीचर है → मेज़ का घेरा अंदर।
  • फ़र्नीचर के बड़े घेरे में कुर्सी, अलमारी, शेल्फ़ भी हैं।
  • नाम का क्रम मत देखो — समूह का आकार देखो।
✗ ग़लत
  • इसका मतलब: कुछ मेज़ें फ़र्नीचर नहीं हैं।
  • पर हर मेज़ फ़र्नीचर है।
प्रश्न 5
पढ़ने की मेज़, मेज़ और फ़र्नीचर — इनके घेरे कैसे बनेंगे?
पढ़ने की मेज़मेज़फ़र्नीचर
✓ सही!
  • हर पढ़ने की मेज़ मेज़ है → सबसे छोटा घेरा, मेज़ के अंदर।
  • हर मेज़ फ़र्नीचर है → मेज़ का घेरा, फ़र्नीचर के अंदर।
  • तीनों एक के अंदर एक — जैसे डिब्बे के अंदर डिब्बा।
✗ ग़लत
  • इसका मतलब: पढ़ने की मेज़ मेज़ नहीं, और मेज़ फ़र्नीचर नहीं।
  • दोनों बातें ग़लत।
✗ ग़लत
  • इसका मतलब: कुछ पढ़ने की मेज़ें, मेज़ नहीं हैं।
  • पर हर पढ़ने की मेज़ मेज़ ही है।
✗ ग़लत
  • मेज़ और फ़र्नीचर ठीक हैं।
  • पर पढ़ने की मेज़ बाहर है — मतलब वह मेज़ ही नहीं।
  • यह ग़लत है।

भाग 3 — शब्दों से पक्की बात

घेरे बनाओ, फिर बताओ कौन-सी बात पक्की है।
प्रश्न 1
हर गाय जानवर है।
तो इनमें से कौन-सी बात पक्की है?
✗ ग़लत
  • यह वाक्य को उल्टा पढ़ना है।
  • बड़े घेरे (जानवर) में बकरी, भैंस भी हैं।
✓ सही!
  • गायें जानवर वाले घेरे के अंदर हैं।
  • तो कम से कम कुछ जानवर गाय हैं।
जानवरगाय
✗ ग़लत
  • गायें तो जानवर वाले घेरे में ही हैं।
  • तो यह बात ग़लत है।
✗ ग़लत
  • एक बात पक्की है — (B)।
  • घेरा बनाकर देखो।
समझो
पहले घेरे बनाओ
  • गाय का घेरा, जानवर के घेरे के अंदर।
जानवरगायबकरीभैंस
अब हर विकल्प को चित्र पर जाँचो
  • (A) हर जानवर गाय है — ✗ बड़े घेरे में बकरी, भैंस भी हैं।
  • (C) कोई जानवर गाय नहीं — ✗ गायें तो जानवर वाले घेरे के अंदर ही हैं।
  • (B) कुछ जानवर गाय हैं — ✓ गायें जानवर वाले घेरे में हैं, तो कम से कम कुछ जानवर गाय हैं।
याद रखो
  • “हर गाय जानवर है” — आगे की तरफ़ पूरा सच: हर।
  • उल्टी तरफ़ सिर्फ़ थोड़ा सच: कुछ।
प्रश्न 2
कुछ लड़कियाँ साइकिल चलाती हैं। रीना लड़की है।
तो इनमें से कौन-सी बात पक्की है?
✗ ग़लत
  • “कुछ” लड़कियाँ चलाती हैं — सब नहीं।
  • रीना उनमें हो भी सकती है, नहीं भी।
✗ ग़लत
  • यह भी पक्का नहीं।
  • रीना साइकिल चलाने वालों में भी हो सकती है।
✗ ग़लत
  • पहला वाक्य ही कहता है कि कुछ लड़कियाँ साइकिल चलाती हैं।
✓ सही!
  • रीना लड़कियों के घेरे में है — बस इतना पक्का है।
  • वह साझा हिस्से में है या नहीं, यह नहीं बताया गया।
लड़कियाँसाइकिल चलाने वालेरीना?रीना?
समझो
  • कटते घेरे बनाओ: लड़कियाँ और साइकिल चलाने वाले।
  • रीना लड़की है → उसका बिंदु लड़कियों के घेरे में।
  • पर कहाँ? साझा हिस्से में (चलाती है) या बाकी हिस्से में (नहीं चलाती)?
  • दोनों जगह हो सकती है — इसलिए कोई बात पक्की नहीं।
  • जानकारी पूरी न हो, तो अंदाज़ा मत लगाओ।
लड़कियाँसाइकिल चलाने वालेरीना?रीना?
प्रश्न 3
हर पढ़ने की मेज़ मेज़ है। हर मेज़ फ़र्नीचर है।
तो इनमें से कौन-सी बात पक्की है?
✗ ग़लत
  • यह उल्टा है।
  • कुर्सी भी फ़र्नीचर है, पर मेज़ नहीं।
✗ ग़लत
  • यह भी उल्टा है।
  • खाने की मेज़ भी मेज़ है, पर पढ़ने की मेज़ नहीं।
✓ सही!
  • पढ़ने की मेज़ → मेज़ के घेरे में।
  • मेज़ → फ़र्नीचर के घेरे में।
  • अंदर वाले घेरे की हर चीज़, बाहर वाले घेरे में भी है।
फ़र्नीचरमेज़पढ़ने की मेज़
✗ ग़लत
  • (C) पक्की है।
  • तीन घेरे एक के अंदर एक बनाकर देखो।
प्रश्न 4
कोई सम संख्या विषम नहीं होती। 8 सम है।
तो इनमें से कौन-सी बात पक्की है?
✓ सही!
  • सम और विषम के घेरे बिल्कुल अलग हैं।
  • 8 सम वाले घेरे में है → विषम वाले घेरे में हो ही नहीं सकती।
सम संख्याएँविषम संख्याएँ8
✗ ग़लत
  • अलग घेरों में कोई चीज़ दोनों में नहीं होती।
✗ ग़लत
  • 7 और 9 विषम हैं।
  • और यह बात दिए गए वाक्यों से निकलती भी नहीं।
✗ ग़लत
  • (A) पक्की है।
  • घेरे अलग हैं — 8 एक में है, तो दूसरे में नहीं।
प्रश्न 5
हर पक्षी के पंख होते हैं। मोती के पंख हैं।
तो इनमें से कौन-सी बात पक्की है?
✗ ग़लत
  • यह सबसे आम ग़लती है!
  • पंख तो चमगादड़ और तितली के भी होते हैं।
  • “हर पक्षी के पंख होते हैं” — इसका उल्टा सच नहीं।
✗ ग़लत
  • यह भी पक्का नहीं।
  • मोती पक्षी हो भी सकता है।
  • भाग 1 का चित्र याद करके चुना? यहाँ वह चित्र नहीं है — सिर्फ़ ये दो वाक्य हैं।
✗ ग़लत
  • यह उल्टा है।
  • चमगादड़ और तितली के पंख हैं, पर वे पक्षी नहीं।
✓ सही!
  • पक्षी का घेरा, पंख वालों के घेरे के अंदर।
  • मोती पंख वालों के घेरे में है।
  • पर पक्षी वाले छोटे घेरे के अंदर, या बाहर? — पता नहीं।
  • भाग 1 के प्रश्न 5 में चित्र ने मोती की जगह बताई थी। यहाँ सिर्फ़ शब्द हैं — इसलिए पक्का नहीं।
पंख वाले जीवपक्षीमोती?मोती?
अपना नतीजा सोचो 15 में से कितने सही हुए, ख़ुद गिनो और शिक्षक को बताओ। 12 या उससे ज़्यादा सही मतलब तुम घेरों में सोचना सीख गए हो!